धार्मिक

मातारानी के दरबार में उमड़ रही भक्तों की भीड़, चैत्र नवरात्र पर्व की उमरियापान में धूम

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । चैत्र नवरात्र पर्व की उमरियापान सहित ग्रामीण अंचलों में मातारानी की आराधना में लीन होकर सुबह से ही उमरियापान के प्रसिद्ध बड़ी माई मंदिर में जल चढ़ाने के लिए महिलाएं एवं पुरुषों का तांता पूरे 9 दिनों तक लगा रहता है । मंदिर में भी विधि विधान से घटस्थापना कर अखंड जोत प्रज्वलित की गई जो पूरे 9 दिनों तक जलती रहेगी । बड़ी माई मंदिर उमरियापान में दूर-दूर से श्रद्धालु गण बड़ी संख्या में बड़ी माई मंदिर में मातारानी के दर्शन करने के लिए आते हैं । बता दें प्राचीन बड़ी माई मंदिर उमरियापान सहित ग्रामीण क्षेत्रों का आस्था का केंद्र है । बड़ी माई मंदिर उमरियापान में श्रद्धालुओं द्वारा जो भी भक्ति भाव से मन्नत मांगता है बड़ी माई उन सभी श्रद्धालुओं की मन्नतें पूर्ण करती है । गाँव के बुजुर्गों ने बताया कि बड़ी माई मंदिर के निर्माण को लेकर यह बताया जाता है कि उक्त मंदिर का निर्माण मात्र एक रात में हुआ था जोकि आश्चर्य से कम नहीं है लेकिन स्थानीय बुजुर्ग यही बताते हैं । चैत्र नवरात्र के समय इस मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ होती है । बताया जाता है कि उक्त मंदिर का निर्माण कुल्चुरी राजा द्वारा कराया गया था । 50 फुट के इस मंदिर में नक्काशीदार पत्थरों को जोड़कर बनाया गया है जो सैकड़ों वर्षों बाद भी मजबूती के साथ खड़ा है । बड़ी माई के दर्शन करने के दिए दूर दूर से श्रद्धालु गण आते हैं । स्मरण रहे की उक्त मंदिर ग्रामीण क्षेत्रों का आस्था का एक बड़ा केंद्र होने के साथ साल भर यहां पर भक्तों की जीवनी मातारानी के दरबार में देखी जा सकती है । बताया गया की बड़ी माई मंदिर में चैत्र नवरात्र के समय भक्तों की जबरदस्त भीड़ देखी जा सकती है वही श्रद्धालुओं ने बताया कि मातारानी से जो भी भक्ति भाव से मन्नत मांगते हैं मातारानी उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है । स्थानीय नागरिकों ने बताया कि घर में कुछ भी शुभ कार्य करने से पहले मातारानी को निमंत्रण दिया जाता है और विवाह उपरांत वर वधु दोनों ही माता रानी से आशीर्वाद लेने के दिए जाते हैं ।

Related Articles

Back to top button