स्कूल चले हम अभियान’ के तहत जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे ने बच्चों को तिलक लगाकर स्कूल में कराया प्रवेश

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्कूल चले हम अभियान के प्रथम दिवस एक अप्रैल को ढीमरखेड़ा जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे एवं ग्राम के वरिष्ठ समाज सेवी देवीसिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति में शासकीय प्राथमिक शाला मंगेली में कक्षा पहली के बच्चों का तिलक लगाकर एवं लड्डू खिलाकर स्कूल में प्रवेश दिलाया गया। साथ ही बच्चों को पाठ्य पुस्तक, पेन एवं सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों को प्रमाणपत्र मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, देवीसिंह राजपूत, मोहन पटेल, सहायक सचिव अंकित पाण्डेय, जनशिक्षक जगन पटेल, सूर्यकान्त त्रिपाठी, बाला प्रसाद पटेल एवं पालक अभिभावक उपस्थित थे। अध्यक्ष सुनीता दुबे द्वारा विद्यालय को माँ सरस्वती जी कि प्रतिमा पर पेन एवं देवी सिंह द्वारा 1000 कि नगद राशि पुरुस्कार स्वरूप प्रदान कि गई । शाला प्रभारी द्वारा अथितियों को तिलक लगाकर एवं पुस्तक भेट कर सम्मानित किया गया।



