मध्य प्रदेश

ईद पर हिंदू मुस्लिम सिख इसाई ने पेश की मिसाल

कटनी में शांति सद्भाव के लिए किया यह प्रयास : कांग्रेस
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ईद-उल-फितर त्योहार के अवसर पर कांग्रेस नेता दानिश अहमद, नावेद फिरोज अहमद के मिशिन चौक कार्यालय में कटनी जिले में सद्भावना की मिसाल कायम की गई।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान की उपस्थिति में कार्यवाहक अध्यक्ष सिंधी समुदाय के वरिष्ठ नेता राजा जगवानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरदार तेजपाल भाटिया, असलम अहमद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम जफर सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर, विकल्प पुरुषवाणी आदि एक साथ उपस्थित होकर गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष करणसिंह चौहान ने कहा कि ईद के इस शुभ अवसर पर एक साथ सभी धर्म के लोग एक होकर कटनी जिले में मिसाल पेश की है त्योहार मनाने का ऐसा रिश्ता हमारे कटनी शहर में हमेशा बना रहे यह रिश्ता हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई और अन्य धर्मों के लोगों के बीच सद्भावना, एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है। यह त्योहार सभी धर्मों के लोगो को सद्भावना, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है लिए हम सब एक दूसरे के साथ प्यार, सम्मान और सहनशीलता के साथ व्यवहार करें।

Related Articles

Back to top button