प्रवेश उत्सव एवं टॉपर बच्चों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम, एसडीएम सौरभ मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, नगर मंडल अध्यक्ष अजय सिंह जाट के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया विशेष अतिथि के रूप में जिला मंत्री सुरेश ताम्रकार, कमल सिंह साहू, नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी और बीआरसी अर्जुन सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने की कार्यक्रम में संस्था के टॉपर बच्चों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया।
एसडीएम सौरभ मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्कूलों में प्रवेश लेने वाले विधार्थी कल का भविष्य हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी और डॉक्टर मोहन जी के नेतृत्व में देश प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है।
नपाध्यक्ष संदीप लोधी ने कहा कि नई शिक्षा नीति से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय हो रही है। विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में नई शिक्षा नीति के माध्यम से हमारे युवा भविष्य कैसे संवारेंगे, इसकी श्रेष्ठ कल्पना की गई है’।
जिला मंत्री कमलसिंह साहू ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़े कदम उठा रही है स्कूलों का उन्नयन हो रहा है वहीं प्रवेश उत्सव में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाकर निशुल्क किताबें ड्रेसे साइकिलें और भी कई चीजों का वितरण जा रहा है जो इससे पहले नहीं होता था सरकार की योजना से स्पष्ट है कि हम शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं।
नगर मंडल अध्यक्ष अजय सिंह जाट ने अपने उद्बोधन में नव प्रवेशित बच्चों और स्कूल के टॉपर बच्चों से आवाहन किया कि वह मन लगाकर पढ़ाई करें सरकार पढ़ाई के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि विधार्थी श्रीकृष्ण और सुदामा जैसे मित्र बनाएँ। उन्होने कहा कि नई शिक्षा नीति से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय हो रही है। तहसील की प्रत्येक संस्था में आज प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया है चार दिन तक या कार्यक्रम चलेगा जिसमें कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर अतिथियों ने संस्था के टॉपर बच्चों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।



