खेत में लगी आग, जलने से गेहूं की साढ़े तीन एकड़ की फसल हुई खाक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । किसानों के खेतों में विद्युत की चिंगारी से गेहूं की फसल जलने से बड़ा नुकसान हुआ है। आए दिन किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलने की जानकारी सामने आने लगी है। जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। इसी तरह बेगमगंज तहसील के ग्राम तुलसीपार के पास एक किसान की साढे तीन एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई है समय पर पहुंची नगर पालिका की दमकल ने आग पर काबू पाया नही तो आसपास के किसानों के खेतों तक आग फैल जाती और बड़ा नुकसान सामने आता।
ग्राम जरुआ निवासी किसान रामशरण कौशिक पिता सिद्ध गोपाल कौशिक ने बताया उनके खेतों में आग लगने की जानकारी उन्हें गांव किसान ने दी। जब तक वे खेत पर पहुँचे तब तक साड़े तीन एकड़ गेंहू की फसल जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने का कारण अज्ञात है इतना जरूर है कि खेत के ऊपर से विधुत लाइन निकली है। म
खेत ग्राम तुलसीपार के पास मैंन रोड पर है। आग से गेहूं जलने से किसान को करीब दो लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।



