मध्य प्रदेश

बड़वारा विधायक ने सिलौंडी देशी शराब दुकान गांव से बाहर खोलने निर्देशित किया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ने सिलौंडी क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने लगातार प्रयास कर रहे है।
सिलौंडी की जनता की मांग पर मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ने विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह से संपर्क कर सिलौंडी की देशी शराब दुकान को गांव से बाहर कराने पत्राचार कराया । पिछले कई सालों से बस स्टैंड के रहवासी और बस स्टैंड व्यापारी शराब दुकान को गांव से बाहर करने की मांग कर रहे थे । मनीष बागरी ने मंडल अध्यक्ष बनते ही क्षेत्र को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया जिसके तहत सबसे पहले क्षेत्र में चल रही अवैध प्रकारों को बंद करने एसपी और कलेक्टर से चर्चा की एवं पुलिस विभाग की सक्रियता के कारण क्षेत्र चल रही अवैध पैकारियो की संख्या कम हुई । और जल्द ही अवैध पैकरिया बंद हो जायेगी।
सिलौंडी बस स्टैंड के व्यापारियों ने मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी को बस स्टैंड में शराब दुकान होने के कारण आए दिन हो रही लड़ाई झगड़े की जानकारी दी और दारू दुकान को गांव से बाहर खोलने की मांग की।
मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ने तुरंत विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह से संपर्क कर स्थानीय लोगों की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने तत्काल उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर जल्द से जल्द सिलौंडी गांव के बाहर शराब दुकान खोलने निर्देशित किया किया है।

Related Articles

Back to top button