मध्य प्रदेश

पुलिस की गुंडागर्दी पर एसपी की बड़ी कार्यवाही, टीआई भी हुए लाइन अटैच

सिलवानी थाना प्रभारी होगी पूनम सविता
सिलवानी । पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बीते रविवार को सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम साईं खेड़ा में एक सभ्य परिवार के साथ मारपीट, अभद्रता के मामले की एक और बड़ी कार्यवाही।
सिलवानी थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी को किया लाइन अटेच।
अब सिलवानी थाना प्रभारी की कमान संभालेंगी पूनम सविता।
अभी प्रभारी महिला थाना रायसेन को सम्हाल रही थी पूनम सविता।
दो दिन पहले सिलवानी थाने के एसआई सतेन्द्र सिंह कुशवाहा और चार आरक्षकों ने की थी सभ्य रघुवंशी परिवार के सदस्य से मारपीट और गाली गलौच।
पुलिस कर्मियों का घर में घुसकर गाली गलोच करने की घटना हुई थी सीसीटीवी में कैद।
एसपी पंकज कुमार पांडेय ने तत्काल लिया था मामले में संज्ञान और किया था एसआई और एक आरक्षक को भी लाइन अटेच।
वही बुधवार को रघुवंशी समाज ने सड़क पर उतरकर किया था उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम।
मीडिया कर्मियों ने भी एसपी पंकज कुमार पांडेय से की थी थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी की शिकायत।

Oplus_131072

Related Articles

Back to top button