मध्य प्रदेश

पुलिस की बर्बरता को लेकर रघुवंशी समाज का उग्र प्रदर्शन, सभा के बाद हाइवे पर चक्काजाम

एसडीओपी के लिखित आश्वासन पर हुआ चक्काजाम समाप्त
रघुवंशी समाज ने दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग
आधा घंटे चले चक्काजाम में सड़क पर लग गई वाहनों की लंबी कतारें

सिलवानी । रविवार की देर रात पुलिस की घर में घुसकर खुलेआम गुंडागर्दी का मामले में रघुवंशी समाज द्वारा बुधवार को बड़ी संख्या में एकत्रित होकर बजरंग चौराहा से वाहनों की रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंच कर आमसभा की गई।आमसभा के बाद एसडीएम पीसी शाक्य को ज्ञापन सौंपा गया। जिसके आक्रोशित रघुवंशी समाज द्वारा राजमार्ग 44 थाने के सामने चक्काजाम लगाकर सड़क पर बैठकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम साईंखेड़ा के एक प्रतिष्ठित परिवार के साथ शराब के नशे में घर में घुसकर की अभद्रता परिजनों का आरोप। थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह कुशवाहा के साथ चार पुलिस कर्मियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद।
सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुशवाहा ने सिविल ड्रेस में बृजेश चौधरी के घर के गेट पर जमकर मारी लाते और की गाली गलौज की थी । इस दौरान एसडीओपी अनिल मौर्य ने लिखित में दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की अनुशंसा पुलिस अधीक्षक को करने संबंधी पत्र सौंपा गया जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।
बाइट 01 उमाशंकर रघुवंशी, प्रदेश अध्यक्ष रघुवंशी समाज।
बाइट 02 रामेश्वर रघुवंशी, जिला अध्यक्ष रघुवंशी समाज।
बाइट 03 अजय रघुवंशी, युवा जिला अध्यक्ष रघुवंशी समाज।
बाइट 04 अनिल मौर्य, एसडीओपी सिलवानी।

Related Articles

Back to top button