क्राइम
पुलिस को मिली सफलता, देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । पुलिस थाना गौरझामर के अंतर्गत समीपस्थ ग्राम मे दिनांक 4 अप्रैल 25 की रात्रि के समय मुखबिर की सूचना पर की एक अज्ञात व्यक्ति अवैध हथियार लेकर मढी रोड पर घूम रहा है जिसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी को दी गई। थाना प्रभारी ने बिना देर किये टीम को मौके पर रवाना किया मढी रोड पर घेराबंदी कर कथित आरोपी को पकड़ लिया गया पकडे गये युवक ने अपना नाम गोविंद पिता प्रीतम लोधी उम्र 24 साल पता पटना बुजुर्ग बताया जिसके पास से 315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
थाना प्रभारी द्वारा बनाई गई टीम में थाना प्रभारी नासिर फारुकी, सहायक उप निरीक्षक चंदभान पांडे, प्रधान आरक्षक अनिल कनौजिया, आरक्षक रवि सूचना, आरक्षक आदित्य किरार का सराहनीय योगदान रहा।



