धार्मिक

मैया के जवारे हरे हरे,चल विसर्जन को, मां कंकाली माई के ज्वारे

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा नगर के प्रसिद्ध मंदिर मां कंकाली माई के चैत्र नवरात्रि के दसवें दिन ज्वारों का विसर्जन कार्यक्रम एकादशी मंगलवार को सुबह सुबह 6:00 बजे भक्ति भाव के साथ नगर भ्रमण करते हुए देखने को मिला। चैत्र नवरात्रि पर्व के दसवे दिन मां कंकाली माई मंदिर में बोए गए ज्वारे मंगलवार एकादशी को सुबह माता के भक्तिभाव कीर्तन के साथ मात्र शक्तियों ने सिर पर रखे ज्वारे लेकर बाबा शाला स्थित तलैया में विधि विधान पूजन के साथ विसर्जित किए गए। कंकाली माई ज्वारे विसर्जन पर पंडा हाथ में लिऐ बाना, तलवार, सहित ढोलक मजीरा के साथ सिर में माताएं बहने मईया के हरे हरे ज्वारे झूमते गाते निकले। सुबह सुबह स्थानीय लोगों ने किए दर्शन।आप सभी को बता दें कि मां कंकाली माई मंदिर वार्ड नंबर 3 सिहोरा में स्थित हैं। यहां भव्य रूप में मां कंकाली माता विराजमान है । जो भी भक्त, नागरिक सच्ची भक्ति भावना के साथ माता से प्रार्थना करता है उसकी मनोकामना नियंत्रण पूर्ण होती है मां कंकाली मैया हमेशा से ही सभी भक्तों पर कृपा बनाए रखती हैं।

Related Articles

Back to top button