सिलौंडी मंडल की कार्यकारणी घोषित, युवाओं को मिला प्रतिनिधित्व

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा , जिला प्रभारी संजय साहू जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी की अनुशंसा पर सिलौंडी मंडल की कार्यकारणी घोषित हुई।
जिसमें पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रकाशसिंह, जिला उपाध्यथ सुरेश राय, जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन राय, सरपंच अनिलसिंह बागरी, वरिष्ठ नेता अनिल पांडे सुनारखेड़ा, शिखा अमरेश राय, संत कुमार असाटी, संतोष असाटी सहित 41 वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को कार्यकारणी सदस्य का दायित्व प्रदान किया गया ।
मंडल में दो महामंत्री सदन तिवारी और सत्यम दाहिया, छह उपाध्यथ सीमा भरत शुक्ला, शैलेश जैन, राकेश दुबे सोनू , अमित राय, संतोष विश्वकर्मा, अरविंद तिवारी छह मंत्री संतोष साहू, मुन्नी पाल, अनिता गिरी, सोनल मिश्रा, संतरीबाई कुशवाहा, कोषाध्यथ ओमकार दुबे पाली, सोशल मीडिया धीरज जैन, कार्यालय मंत्री विनोद राय नेगई, मीडिया प्रभारी प्रदीप बर्मन, आईटी सेल प्रभारी का दायित्व दिया है।
कार्यकारणी की घोषणा करते हुए कार्यकताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है ।
शुभकामनाएं देने वालों का ताता लगा हुआ है।



