मध्य प्रदेश

उमरियापान में 15 मिनट का रहा ब्लैक आडट, देश के प्रति जनता ने दिखाया उत्साह

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता को परखने के उद्देश्य से प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और कटनी शहर में बड़े मॉकड्रिल का आयोजन किया गया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देशन में जिले की बड़वारा विधानसभा के उमरियापान मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन और बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में ब्लैकआउट के दौरान प्रशासन का भरपूर सहयोग किया गया।भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, समाजसेवी राजेश ब्यौहार, मंडल महामंत्री अंकित झारिया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद असाटी, जितेन्द्र अरोरा, पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी, प्रदीप चौरसिया, संदीप सोनी, अरुण गुप्ता, अज्जु चौरसिया, प्रवीण चौरसिया, पप्पू चौरसिया, जयप्रकाश ( भोला ) चौरसिया, रामविशाल विश्वकर्मा , नंदू गुप्ता सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, सम्मानीय कार्यकर्ता बंधुओं ने उमरियापान में ब्लैक आउट कराने में सराहनीय योगदान किया।
मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने ब्लैक आउट के दौरान सहयोग करने वाले उपस्थित कार्यकर्ताओं व ग्रामीणजनों ने का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया है। साथ ही आपातकालीन स्थिति में इसी प्रकार का सहयोग प्रदान करने का विश्वास जताया है।

Related Articles

Back to top button