मध्य प्रदेश
मार्क ड्रिल अभ्यास के दौरान विषम परिस्थितियां क्यों ना आ जाए, हम उसका डटकर सामना करेंगे : अंजू तिवारी

रिपोर्टर :सतीश चौरसिया
उमरियापान । आपरेंशन सिंदूर एक बहुत बड़ी उपलब्धि हैं.और पूरी दुनिया-भर को यह संदेश दिया कि भारत अपनी सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा के लिए किस हद तक जा सकता है । सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति मध्यप्रदेश कटनी मुख्य संस्थापिका समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने भारतीय सेना के इस अद्वितीय पराक्रम की बहुत-बहुत सराहनीय प्रयास और साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं भारतीय सेना के इस अद्वितीय पराक्रम को सत़ सत़ नमन करती हूं और भारत अब किसी भी तरह के उकसावे या आंतकी हमलों को बिल्कुल सहन नही करेगा और कितनी भी विषम परिस्थित कयों ना हो हम बहुत मजबूती के साथ मिलकर डटकर उसका सामना करेंगे। आपरेंशन सिंदूर के तहत यह कार्यवाही देश की सुरक्षा और अखण्डता को ध्यान मे रखते हुए की गई है।



