मध्य प्रदेश

तिरंगा यात्रा :ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूर्व सैनिकों के द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन

सांसद , विधायक सहित अन्य कार्यकताओं ने एकत्रीकरण होकर शहीद स्मारक में भारत माता की छाया चित्र पर पुष्पमाला, दीप प्रज्वलित किया, भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले की सिहोरा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को तिरंगा रैली का आयोजन देश भक्ति के रूप में नजर आया। यह रैली शहीद हुए सैनिकों एवं दिवंगत सभी आत्माओं के सम्मान में और सभी वीर योद्धाओं के सम्मान में जिन्होंने इस ऑपरेशन सिंदूर को कामयाब बनाया ।
पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पाकिस्तान के खिलाफ सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के देश वीर सैनिकों के अदम्य साहस और शौर्य को नमन करते हुए । तथा देश की एकजुटता का संदेश देने के उद्देश्य से एक साथ दो तिरंगा यात्रा निकाली गई । जिसमें पहली राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक बैनर तले महाराजपुर से निकाली गई। जिसका समापन सिहोरा शहीद स्मारक में किया गया। साथ ही भूतपूर्व सैनिकों की तिरंगा यात्रा को गिरदुरहा के लिए रवाना की
तिरंगा रैली सांसद आशीष दुबे ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।
भारतीय सैनिकों के सम्मान में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक बैनर तले तिरंगा यात्रा का आयोजन सांसद आशीष दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोटिया, बरगी विधायक नीरज सिंह, पनागर विधायक सुशील इंदू तिवारी, भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल आदि ने महाराजपुर से हरि झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस तिरंगा रैली यात्रा के गोसलपुर क्षेत्र पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक संतोष बरकडे के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। साथ ही सड़क मार्ग में भारत माता की जय जय के नारे गूंजते नजर आये। मोटर साईकिल एवं चार पहिया वाहनों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाकर चल रहे युवाओं का उत्साह अधिक रहा। जैसे ही तिरंगा यात्रा सिहोरा पुराने बस स्टेंड पहुंची वैसे ही आतिशबाजी के साथ मातृशक्तियो ने तिरंगा यात्रा को पुष्प वर्षा कर भव्य रूप में स्वागत वंदन किया ।
सिहोरा थाना स्थित विजय स्तंभ पर भारत माता की प्रतिमा का पूजन अर्चना करने के बाद उपस्थित पूर्व सैनिकों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।
शहीद स्मारक विजय स्तम्भ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे पूर्व विधायक नंदनी मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे, जनपद अध्यक्ष रश्मि मनेन्द्र अग्निहोत्री, राजा मोर, राजेश दाहिया, संदीप शुक्ला, पुष्पराज सिंह बघे, अंजना सराफ, कुमार नीरज, सतीश पटेल, अनंत नौगरहिया, अनुपम सराफ, अंकित तिवारी, शिशिर पांडे, माधव मिश्रा, नीरज पांडे, अभिषेक परौहा के साथ साथ स्थानीय प्रशासन एवं तहसीलदार शंशाक दुबे सहित थाना प्रभारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।
देर शाम गिदुरहा के लिए रवाना हुई यात्रा – क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों ने भी अपने हाथों में देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लेकर विजय कुमार मिश्रा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद इकाई सिहोरा के अध्यक्ष संयोजन में तिरंगा यात्रा निकाली ये तिरंगा रैली सिहोरा से गिदुरहा के लिए रवाना देर शाम को हुई। तिरंगा यात्रा सिहोरा खितौला के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए गिदुरहा में शहीद मुन्नालाल काछी के शहीद स्मारक में जाकर संपन्न हुई।

Related Articles

Back to top button