देश विदेशमध्य प्रदेशमनोरंजनव्यापार

रायसेन किला पर जुटे बागी बेचारे! लाइट, कैमरा, एक्शन और कट-कट

रायसेन में फिल्म की शूटिंग. रायसेन किले पर सजा शूटिंग के लिए फिल्मी सेट
रायसेन । फिल्म निर्माताओं के लिए एमपी पहली पसंद बनता जा रहा है. प्रदेश में खजुराहो, दतिया, महेश्वर, उज्जैन, इंदौर और भोपाल सहित यहां के टाइगर रिजर्व में कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। अब रायसेन किले पर लाइट, कैमरा, एक्शन के बीच ‘बागी बेचारे’ फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है. फिल्म अभिनेता अभिषेक बनर्जी समेत कई कलाकार रायसेन किले पर बनाए गए शूटिंग स्थल पर पहुंचे और और फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लिया।
रायसेन किले की प्राचीन कचहरी इन दिनों फिल्मी सेट में तब्दील हो गई है. यहां फिल्म ‘बागी बेचारे’ की शूटिंग चल रही है. रात्रि में पहाड़ी पर लगी बड़ी-बड़ी लाइट की रोशनी में फिल्म के दृश्य फिल्माए जा रहे हैं. फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रतीक गांधी के साथ में ड्रीम गर्ल और स्त्री जैसी फिल्मों के कलाकार अभिषेक बैनर्जी हैं. पंचायत 4 के फैज़ल मलिक अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे गांव पर आधारित है, जहां के लोग बागी बनना चाहते हैं. वे इसके लिए ट्रेनिंग लेते हैं।
रायसेन किले की कचहरी में फिल्माए जा रहे दृश्य में अभिषेक बैनर्जी बंदूक लेकर गांववालों को रात में ट्रेनिंग देते नजर आए. अभिषेक बैनर्जी ने अपने जन्मदिन पर इस फिल्म की शूटिंग शुरू की है।
फिल्म के कुछ और दृश्य रायसेन जिले के अन्य स्थानों पर भी फिल्माए जाएंगे. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी की भी एंट्री हो सकती है. फिल्म का उद्देश्य समकालीन समाज को आईना दिखाना है. बता दें कि पर्यटन के लिए मशहूर रायसेन अब फिल्म शूटिंग के लिए भी जाना जाएगा।
कोतवाली थाना प्रभारी संदीप चौरसिया ने बताया रायसेन किले पर बागी बेचारा फिल्म की शूटिंग हो रही है, यहां पर फिल्म अभिनेता सहित अन्य लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पुलिस बल लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button