पर्यावरणमध्य प्रदेश

भालू रीछ का आतंक, तीन लोगों पर हमला कर किया घायल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले की नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा मडिया में भालू/रीछ के आतंक से सुबह से अब तक 2 से 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. रीछ का रेस्क्यू कर वन विभाग और एसडीआरएफ टीम प्रभारी प्राची दुबे और के द्वारा पकड़ा जा रहा है. सुबह जैसे ही खबर मिली थी तो तत्काल वन मंडल अधिकारी डीएफओ ईश्वर जरांडे के निर्देश पर वन रेंजर विक्रम चौधरी और सागोनी वन विभाग, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस रेस्क्यू कर रही है. भालू/रीछ से घायल हुए धन सिंह उम्र 60 वर्ष और लाखन सिंह ठाकुर उम्र 56 वर्ष निवासी सेमरा मडिया का इलाज दमोह जिला अस्पताल में जारी है, दोनों को वन विभाग ने पहुंच कर तत्काल ही ने 1000-1000 की राशि देकर इलाज कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button