सिलौंडी सहकारी समिति से बसेहरा मार्ग में कीचड़ में तब्दील, किसान हो रहे परेशान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी सहकारी समिती से बसेहरा, घनहन मार्ग पहली ही बारिश में पूरी तरह कीचड़ हो तब्दील चुका है।
किसानों को पैदल जाने में बड़ी दिक्क्क्त होती है। वाहन तो कीचड़ में ही फस जाते है।
सिलौंडी के लगभग 250 किसानों के आने जाने वाला मार्ग है लेकिन इस समय कीचड़ में तब्दील हो गया जिस कारण से इस रोड से जानें वाले किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि कटनी कलेक्टर की जनसुनवाई में 5 फरवरी 2025 शिकायत करने के बाद भी आज तक विभाग इस ओर ध्यान नही दे रहा है। अनेक बार पंचायत में शिकायत की ग्राम सभा का प्रस्ताव डलवाया मगर पंचायत के जिम्मेदार 25 लाख से अधिक की राशि होने के कारण जिम्मेदार विभाग को बता रहे है। विभाग फंड ना होने की बात कहकर बात टाल रहा है।
किसान नीरज राय, रविंद्र काछी, रामलाल काछी, संजय कच्छी ने बताया कि हम किसानों ने सरपंच से लेकर विधायक, सांसद, कलेक्टर, एसडीएम सभी को अपनी परेशानी की शिकायत कर दी है।
जल्द से जल्द मार्ग निर्माण का कार्य शुरू नही हुआ तो किसान भाई शासन प्रशासन के विरुद्ध में भूख हड़ताल करने मजबूर होगे।



