महादेवी मंदिर में चोरी करने वालों को पुलिस ने 6 घंटे में पकड़कर जेल भेजा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी पुलिस चौकी अंतर्गत दशरमन के महादेवी मंदिर में 11 जुलाई की रात में दान पेटी को त्रिशूल के नमूना वाना से ताला तोड़कर नगद राशि की चोरी हुई।
सुबह मंदिर समिती के प्रबंधक रमेश गर्ग ने सिलौंडी पुलिस चौकी में चोरी की घटना की रिपोर्ट लिखवाई।
सिलौंडी पुलिस ने तुरंत मंदिर पहुंचकर मंदिर में लगे cctv कैमरे की रिकॉर्डिग की जांच की ओर संदेह के आधार पर दशरमन महादेवी मोहल्ला के रिंकू कोल को पुलिस चौकी लाकर पूछताछ की।
चौकी प्रभारी विष्णु शंकर जायसवाल ने बताया कि संदेही से कड़ी पूछताछ में रिंकू कोल ने महादेवी मंदिर से दान पेटी तोड़कर नगद राशि चोरी की घटना स्वीकार कर ली। आरोपी के कब्जे से 1900 रुपया नगद साथ ही ताला तोड़ने वाला त्रिशूल के नमूने से वाना जप्त कर पुलिस हिरासत में लिया।
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम कर आरोपी को न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया। मामले की जांच में
चौकी प्रभारी विष्णुशंकर जायसवाल, आरक्षक अतुल शर्मा, धर्मवीर सिंह, रामसेवक की प्रमुख भूमिका रही।



