वैश्विक प्रतिभा आचार्य सोनी को ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सत्य सनातन वैदिक परंपरा और संस्कृति के संवर्धन के लिए समर्पित अन्तर्राष्ट्रीय संस्थान ब्रह्माकुमारी आध्यात्मिक चेतना केंद्र की ओर से ब्रह्माकुमारी बहन प्राची दीदी ने विश्व के एकल सर्वश्रेष्ठ अमिट रिकॉर्ड धारक, नमामि जननि सुकर्म यात्रा के संचालक आचार्य डॉ. राजा भैया सोनी शिक्षक को समस्त बहनों की ओर से रक्षासूत्र बांधकर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर ग्राम भुड़सा में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आध्यात्मिक चेतना केंद्र का शुभारंभ भी किया गया। केन्द्र के माध्यम से ग्राम व क्षेत्रीय जन-मानस को संस्थान की ओर से स्वनिर्माण, शांति मय, तनावमुक्त जीवन, ईश्वरीय ज्ञान, राजयोग और जगत कल्याण हेतु संचालित समस्त गतिविधियों का प्रशिक्षण देकर आत्मकल्याण हेतु प्रेरित किया जाएगा। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय आध्यात्मिक चेतना केंद्र में विगत दस वर्षों से संलग्न और कार्यरत ग्राम भुड़सा की बेटी सुश्री ब्रह्माकुमारी प्राची दीदी को केंद्र संचालन का दायित्व सौंपा गया है। आपके द्वारा शीघ्र की पीड़ित मानवता के आत्मकल्याण हेतु लोगों से सघन जनसंपर्क कर ध्यान, योग के माध्यम से आत्मकल्याण करने हेतु प्रेरित किया जाएगा। मातृभूमि भुड़सा धाम में आध्यात्मिक चेतना केंद्र का शुभारंभ होने से जनमानस में अत्यंत हर्ष व्याप्त है।



