मध्य प्रदेश
सब जेल सिहोरा में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भाई बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सब जेल सिहोरा में बंदियों की कलाईयों पर उनकी बहिनों ने स्नेह की डोर बांधकर अपराध न करने का वचन लिया।
रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार में सुबह से ही बहनों ने अपने भाइयों को रक्षासूत्र बांधने उनकी लंबी उम्र की कामना की। जेल प्रबंधन द्वारा बंदियों को उनकी बहिनों से प्रत्यक्ष रूप मुलाकात करवाने की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई। जेलर दिलीप नायक ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार में 49 बंदियों को 126 बहिनों द्वारा राखी बांधी गई। जेलर दिलीप नायक ने मृगांचल एक्सप्रेस को बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार में बहनों को अपने भाईयों राखी बांधने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। बहिनों ने जेलर दिलीप नायक एवं जेल स्टॉफ की व्यवस्था सराहना की।



