गौरझामर मे राष्ट्रीय भावना के साथ निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, लगे भारत माता के जयकारे

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। भारतीय स्वतंत्रता दिवस के पुनीत पावन अवसर सागर जिले के गौरझामर नगर मे विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसका नेतृत्व विधायक प्रतिनिधि कु. प्रियंका पटैरिया ने किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरझामर से तिरंगा यात्रा का भव्य आगाज हुआ जिसमे सैकडो लोगो ने भाग लिया, तिरंगा यात्रा नगर विद्यालय से आरम्भ होकर बस सटेंड, बुधवारा बाजार, महाकाली मंदिर, बजरिया इतवारा बाजार से गांधीचौक पहुंची जहां पर पूज्य महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर प्रियंका पटेरिया और मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह लोधी ने आदि ने माल्यार्पण किया। तिरंगा यात्रा गांधी चौक से नयापुरा होते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची जहां पर तिरंगा यात्रा का भारत माता की जय के नारे लगाते हुए समापन किया गया।
यात्रा में प्रीतम सिंह लोधी, बबीता विश्वकर्मा, नीलमा करण, उमा खटीक, अनीता पटेल, गीता बिल्थरे, अनुराग दीक्षित सहित सैकडो लोग यात्रा मे प्रमुख रूप से शामिल हुए।



