मध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई

नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल
सिलवानी । शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिलवानी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वीणावादिनी की समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथि परिचय विद्यालय प्राचार्य मयंक लाहौर ने कराया । अतिथि स्वागत रूपवती यादव दीदी एवं तनिष्क आचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीर शिवाजी शिक्षण समिति के सचिव अशोक शुक्ला, सहसचिव सीताराम साहू, अध्यक्ष अरुण जैन, उपाध्यक्ष आनंद ठाकुर, कोषाध्यक्ष ज्ञायक जैन, समिति सदस्य मयंक रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।
भैया बहन श्री कृष्णा और राधा के प्रतिरूप में विराजमान थे शिशु वाटिका के भैया बहन ने नृत्य एवं भजन की प्रस्तुति दी एवं विद्यालय के पूर्व छात्र भैया हर्षित सैनी ने भोजपुरी में कृष्ण के जन्मोत्सव पर बधाई गाई ।
इसी कार्यक्रम के उपलक्ष्य में विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता, मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भैया बहनों ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया सचिव ने भैया बहनों को उद्बोधन में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी एवं उनका मार्गदर्शन किया अतिथि द्वारा राधा कृष्ण प्रतिरूप नन्हे मुन्ने भैया बहनों राधा कृष्ण स्वरूप तिलक लगाकर आरती की गई। कार्यक्रम का आभार विद्यालय के प्राचार्य मयंक लाहौरी द्वारा किया गया ।

Related Articles

Back to top button