चैतन्य इंग्लिश मीडियम स्कूल साईंखेड़ा की छात्राओं की उपलब्धि
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था चैतन्य इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा कु. पलक बोहरे पिता केवल प्रसाद बोहरे ग्राम सिरसिरी एवं छात्रा कु. खुशी कौरव पिता ललित कौरव साईंखेड़ा दोनों छात्राएं सत्र 2024-25 2025-26 में अध्ययनरत रही l
दोनों छात्राओं Neet Exam की वरियता सूची में स्थान बनाकर छात्रा कुमारी पलक बौहरे पिता केवल प्रसाद बौहरे सत्र 2024-25 में शासकीय हमीदिया मेडिकल कॉलेज में चयन हुआ।
छात्रा कु. खुशी कौरव पिता ललित कौरव सत्र 2025-26 में दतिया मेडिकल कॉलेज में चयन हुआ।
इन्हें संचालक सुशील तिवारी द्वारा अतिरिक्त समय देकर अध्यापन कार्य कराया।
बच्चों एवं पालकों ने विद्यालय संचालक सुशील तिवारी के विशेष अध्यापन सहयोग के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।
विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं संचालक ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं प्रेषित की।



