आकाशीय बिजली गिरने से कई जगह हुआ नुकसान

बिजली करंट की चपेट में आने से एक दुधारू बफ़ेलो मेरी, 4 घायल हुई
ब्यूरो प्रमुख: शब्बीर अहमद
बेगमगंज। मंगलवार को तेज गरज चमक के साथ हुई वर्षा ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया था। मंगलवार शाम करीब 7 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आए खालिद खान के आंगन में लगे एक बेरी के पेड़ की 3 डालियां टूटकर गिर गई थी।
वहीं आज बुधवार दोपहर एक बजे गरज चमक के साथ हुई मूसलाधार वर्षा के साथ दो बार बिजली तड़की ओर वन विभाग ऑफिस के कंप्यूटर कक्ष में रखें कंप्यूटर की सामग्री नष्ट हो गई ओर लोहा मिल के पीछे रामसेवक घोषी एवं उनके अनुज -विजय घोषी के खेत में उनकी 5 दुधारू भैंसे उनका नोकर प्रेमसिंह गुड्डा वहीं खेत पर चरा रहा था।
आकाशीय बिजली तड़कने से सुमेर से किसानों के खेतों तक आई बिजली लाइन के तार टूटकर पांचों भैंसों के ऊपर गिरने से करंट की चपेट में आने से एक भैंस मौके पर ही मर गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल होने से उनका पशु चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया लेकिन उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। गनीमत रही कि चरवाहा घटना स्थल से दूर था अन्यथा अनहोनी हो सकती थी।
सूत्रों के अनुसार मंगलवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से गणेश मंदिर के सामने रहने वाले खालिद खान के आंगन में बेरी के पेड़ पर बिजली गिरने के प्रभाव से पेड़ की तीन-चार डालियां गिर गई लेकिन गनीमत रही के उस समय घर का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था।
इसके अतिरिक्त आज वन विभाग कार्यालय में आज तड़की बिजली से कंप्यूटर कक्ष में रखा एक कंप्यूटर, मॉनिटर , प्रिंटर एवं फोटोकॉपी मशीन सहित सभी सामग्री बिजली की चपेट में आने से खराब हो गई । अनुमानित सवा लाख रुपए के नुकसान होना बताया गया है ।
तहसील कार्यालय ओर अन्य शासकीय कार्योलयों एवं दो निजी ऑनलाइन कम्प्यूटर संचालकों के कम्प्यूटर सिस्टम को भी नुकसान हुआ है।
दो बार बहुत तेज आवाज के साथ बिजली कड़कने के बाद भोपाल रोड़ पर गैरतगंज से आने वाली 33 केबी की विद्युत लाइन पर आकाशीय बिजली गिरने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी। जो बहुत देर बाद चालू हो सकी। बिजली गिरने के कारण चुरक्का ईश्वर नगर में भी मोहनलाल नामक व्यक्ति की टीवी खराब हो गई, तो बकरी बाजार मोहल्ले में रशीद मंसूरी व अन्य लोगों के पंखे जल गए और कई लोगों के विद्युत उपकरण खराब होने की शिकायत मिली है।
तहसीलदार प्रमोद उइके ने बताया कि सभी पटवारी एवं चौकीदारों को जानकारी लेने के लिए उनके क्षेत्र में भेजा गया है।



