मध्य प्रदेश

विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर मंचीय कार्यक्रम, व विशाल वाहन रैली

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विश्व हिंदू परिषद अपने गौरवपूर्ण 61 वर्ष पूर्ण होने पर चौरसिया मंगल भवन में स्थापना दिवस मनाया जाएगा। प्रखंड उमरियापान द्वारा हिंदू महासभा ( मंचीय कार्यक्रम ) व विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा हैं।
स्थापना दिवस पर मुख्य वक्ता प्रांत मंत्री उमेश माधव मिश्र का उद्बोधन प्राप्त होगा, कार्यक्रम में संसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, एवं समस्त हिंदू समाज इस कार्यक्रम में सम्मिलित होगा। संगठन ने हिंदू समाज बंधुओ एवं भगिनियों, समाजसेवी, समस्त अनुषंगिक संगठनों की पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु, सभी को कार्यक्रम में आने की अपील की है। यह कार्यक्रम 26 अगस्त 2025 मंगलवार सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा मंच कार्यक्रम के बाद विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा विशाल वाहन रैली नगर भ्रमण करेंगी।

Related Articles

Back to top button