पर्यावरणमध्य प्रदेश
मंडल अध्यक्ष ने अपने जन्म दिवस पर एक पेड़ मां के नाम लगाया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। सिलौंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर अपने मित्रों के साथ हल्का नर्सरी में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर सरपंच सुशील परस्ते, मंडल महामंत्री सत्यम दाहिया, मंडल मीडिया प्रभारी धीरज जैन मौजूद रहे।
इसके बाद सिलौंडी इंदिरा आवास कॉलोनी के प्राथमिक स्कूल में बच्चों को कॉपी पहाड़ा, मिठाई और फल का वितरण किया।



