मध्य प्रदेश

आवारा कुत्तों का शिकार बनी निरीह गाय

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर सहित ग्रामीण अंचल में आवारा कुत्तों ने नाक में दम कर रखा है। पहले भी नगरीय क्षेत्र में कुछ बच्चों सहित कई लोगों एवं बकरा बकरी बछड़ा बछियों को अपना शिकार बनाया और अब बड़े पशुओं को अपना शिकार बनाने में जुट गए हैं।
आज बेगमगंज के अंतिम छोर हदाईपुर से परसोरा जाने वाली सड़क पर पुलिया के पास एक निरीह गाय को चार आवारा कुत्तों ने घेर कर हमला कर दिया और चारों तरफ से गाय को नोंचना शुरू कर दिया। गाय के रम्भाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े -दौड़े वहां पहुंचे और बामुश्किल गाय को बचाया।
पांव एवं शरीर में दांतों के गढ़ने से गहरे जख्म हो गए हैं।
सैनिक देवीसिंह ने पशु चिकित्सक से इलाज कराकर गौशाला में शिफ्ट कर दिया है।
आक्रोशित पशुप्रेमियों ने नगरपालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button