मध्य प्रदेश

प्राथमिक शिक्षक नितिन पवार की नवाचारपूर्ण शिक्षण शैली बनी प्रेरणा का स्रोत

प्रत्येक दिवस उत्कृष्ट TLM तैयार कर बच्चों को रोचक ढंग से करा रहे अध्ययन
सिलवानी। विकासखंड सिलवानी के अंतर्गत प्राथमिक शाला खमरिया खुर्द में जन शिक्षा केंद्र सियरमऊ में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक नितिन पवार शिक्षा के क्षेत्र में अपने नवाचारपूर्ण प्रयासों से मिसाल पेश कर रहे हैं। मूलतः बैतूल निवासी पवार पास ही के एक गांव में निवास कर निरंतर परिश्रम से बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार ला रहे हैं।
विद्यालय में पूर्व से कार्यरत शिक्षक पुरुषोत्तम प्रजापति भी निरंतर मेहनत से बच्चों में सुधार की दिशा में कार्य कर रहे थे, ऐसे में नितिन पवार की सहभागिता ने शैक्षणिक गुणवत्ता में “सोने पर सुहागा” का कार्य किया है।
पवार प्रत्येक दिवस एक उत्कृष्ट शिक्षण सहायक सामग्री (TLM) स्वयं तैयार करते हैं और उसी के माध्यम से बच्चों को सरल, सहज और रोचक ढंग से अध्ययन कराते हैं। उनकी इस कार्यशैली से न केवल छात्र-छात्राएँ लाभान्वित हो रहे हैं, बल्कि शिक्षक समुदाय में भी यह एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।
नितिन पवार ने जन शिक्षा केंद्र, संकुल केंद्र, विकासखंड स्तर से लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), रायसेन तक विभिन्न प्रशिक्षणों में भाग लेकर अपनी शिक्षण पद्धति और समर्पण से सभी को प्रभावित किया है।
उनके कार्य को देखते हुए विकासखंड स्तर से विगत दो वर्षों से राष्ट्रीय पर्वों 15 अगस्त एवं 26 जनवरी के अवसर पर उन्हें सम्मानित किए जाने हेतु उनका नाम प्रस्तावित किया गया, परंतु दुर्भाग्यवश वे अब तक पुरस्कृत नहीं हो सके हैं।
विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासी नितिन पवार के योगदान की सराहना करते हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उचित सम्मान की कामना करते हैं।

Related Articles

Back to top button