मध्य प्रदेश

पीएम श्री विद्यालय के गेट पर अस्थाई दुकानें बना रही हैं परेशानी, जिम्मेदार अधिकारी बने हैं बेखबर

सिलवानी।‌ पीएम श्री विद्यालय के गेट पर स्थित फल एवं सब्जी की अस्थाई दुकानें छात्रों के लिए उत्पन्न कर रही हैं गंभीर समस्याएं। हर रोज सुबह और शाम के समय जब स्कूल का समय होता है, तो इन दुकानों के कारण रास्ते में भारी जाम लग जाता है, जिससे छात्रों को स्कूल जाने और लौटने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
इन दुकानों पर खड़े होने वाले असामाजिक तत्वों के कारण कई बार वहां लड़ाई-झगड़े भी होते हैं, जिससे स्थानीय लोगों के साथ छात्र छात्राओं को ‌काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अस्थाई दुकानदारों के द्वारा सड़क पर सामान रखे जाने के कारण फुटपाथ पर चलने वाले लोग भी परेशान हो रहे हैं और कई बार दुर्घटनाओं की स्थिति बन रही है।
इसके अलावा, सीएम राइज स्कूल की बसों के रास्ते में भी ये अस्थाई दुकानें अवरोध उत्पन्न करती हैं। रोज़ाना स्कूल के समय जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे बच्चों के साथ-साथ आम नागरिक भी फंस जाते हैं। इस जाम में छात्रों की बसें भी फंसी रहती हैं, और समय पर स्कूल नहीं पहुँच पातीं।
स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों के लिए यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
वहीं नगर के अधिकारी स्थिति को लेकर पूरी तरह बेखबर नजर आ रहे हैं।
नवीनतम घटनाओं में यह देखा गया है कि स्थानीय लोग और छात्र लगातार प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं, ताकि छात्रों के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अगर यह समस्या जल्द हल नहीं हुई, तो इससे छात्रों की सुरक्षा और सामान्य नागरिकों का जीवन और भी मुश्किल हो सकता है। इस संबंध में रेशु विभोर नायक अध्यक्ष नगर परिषद सिलवानी नका कहना है कि सीएम राइज, पीएम श्री स्कूल गेट के साथ अन्य स्थानों पर जहां भी जाम कि स्थिति निर्मित होती है वहां अति शीघ्र ही अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा, जिससे बच्चों के साथ आम नागरिकों को भी सुविधा हो सके।

Related Articles

Back to top button