मध्य प्रदेश

ज्ञान सागर मिडिल स्कूल, सिलवानी में “हमारा विद्यालय हमारा अभियान” कार्यक्रम का आयोजन

छात्र-छात्राओं ने लिया स्वच्छता, अनुशासन और हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प
सिलवानी। स्थानीय ज्ञान सागर मिडिल स्कूल में आज “हमारा विद्यालय हमारा अभियान” कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को स्वच्छ, अनुशासित, हरित एवं प्रेरणास्पद विद्यालय निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिलकर विद्यालय के समग्र विकास में भागीदार बनाना रहा। शपथ के माध्यम से छात्रों को स्वच्छता, समय पालन, पर्यावरण संरक्षण और सकारात्मक आचरण के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक प्रदीप कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और सामाजिक मूल्यों को आत्मसात करने की प्रयोगशाला है। हम सब मिलकर इसे प्रेरणास्पद बना सकते हैं।”
विद्यालय के समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। सभी ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन सटीक और अनुशासित रूप में किया गया, जिसमें बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया गया, ताकि छात्र-छात्राओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।

Related Articles

Back to top button