कृषिमध्य प्रदेश

हमीरपुर से गजनई सड़क निर्माण की मांग, सड़क नहीं होने से किसान परेशान

ग्राम पंचायत पठापोडी के ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
सिलवानी। ग्राम हमीरपुर से गजनई तक जाने वाली शासकीय सड़क के निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत पठापोडी सहित क्षेत्र के ग्राम गजनई तथा अन्य ग्रामीणों ने ग्राम हमीरपुर के अजय पटेल की अगुवाई में मंगलवार को जिला मुख्यालय रायसेन में आयोजित जन सुनवाई में पहुंच कर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम हमीरपुर से ग्राम गजनई तक जाने बाली यह सड़क पांच गांवों को जोड़ती है और करीब सैकड़ों किसान इसी कच्चे मार्ग से अपनी खेती किसानी करने खेतों तक पहुंचते हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाने से किसानों को खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि खराब मार्ग के कारण खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है।
यदि इस सड़क का निर्माण हो जाता है तो न केवल किसानों को राहत मिलेगी बल्कि पांचों गांवों का संपर्क भी सुगम होगा और क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मौके पर जांच कराकर शीघ्र सड़क निर्माण करवाने की मांग की है। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने वालों में गोपाल लोधी, कमल मेहरा, ज्ञानी आदिवासी, झलकन लोधी, पवन अहिरवार, अमर सिंह, रज्जू अहिरवार, गोवर्धन ठाकुर, पंचम राठौर, दिनेश राठौर बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button