मध्य प्रदेश
सेंट थॉमस कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में ईद मिलादुन्नबी को लेकर हुए कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शहर की अग्रणीय शैक्षणिक संस्था सेंट थॉमस कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में ईद मिलादुन्नबी ( सल्ल.) को लेकर नात शरीफ और नाटक आदि के प्रोग्राम आयोजित किए गए जहां मुस्लिम धर्म के बच्चों ने पैगंबरे इस्लाम की शान में नात शरीफ का नजराना पेश किया वहीं उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पैगंबरे इस्लाम का संदेश है कि जैसा आप अपने लिए पसंद करते हैं वैसा दूसरे के लिए पसंद करें, पड़ोसियों का ख्याल रखें वह किसी भी धर्म का हो।
रास्ते से तकलीफ देह चीज को हटाए, गरीब मजलूमों की मदद करें सारे धर्मों का सम्मान करें इत्यादि।



