हर्ष उल्लास के साथ मनाई जल झूलनी ग्यारस एवं गणेश उत्सव

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । दादाजी धूनी वालों की नगरी में हमेशा धार्मिक आयोजन होते रहते हैं इस समय गणेश उत्सव की धूम चल रही है। जगह-जगह गणेश की प्रतिमा विराजमान है जो जन आकर्षक का केंद्र बनी हुई है बंजारी वार्ड में स्थापित गणेश प्रतिमाएं वहीं अखाड़े वाले दादा के सामने स्थापित मूर्ति भव्य आकर्षक का केंद्र बनी हुई है। इसी श्रृंखला में कल डोल ग्यारस धूमधाम के साथ मनाई गई नगर के सभी मंदिरों में साज सज्जा के साथ पूजन अर्चन भजन संगीत का कार्यक्रम हुआ। श्री राम जानकी मंदिर पड़ाव, राधा कृष्ण मंदिर माता वार्ड, बंजारी दरबार, लक्ष्मी नारायण मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर शिव शक्ति चौक, सहित 21 जगह भगवान के विमान सजाए गए और मंदिरों में पूजन कर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ लिया वहीं सुबह शालिगराम भगवान को जलविहार के लिए शोभा यात्रा के साथ निकालें जगह-जगह भगवान के विमानो की पूजा की गई जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुये बंजारी दरबार पहुंचे जहां जलविहार कर प्रसाद वितरण हुआ।


