धार्मिक

त्याग आत्म संतुष्टि ओर संतोष का मार्ग : शास्त्री जी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पर्यूषण पर्व पर जैन मंदिरों में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम, कबीट चौराहा स्थित सकल दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में पर्यूषण पर्व के आठवें दिन अभिषेक का सौभाग्य राजकुमार जैन ( विवेक मेडिकल ) परिवार एवं शांतिधारा जिनेंद्र जैन पीएस परिवार को मिला।
पंडित उदयचंद शास्त्री ने भव्य संगीतमय अभिषेक कराया ल, शांतिधारा राजकुमार जैन राजू ( विवेक मेडिकल) परिवार से अभिषेक एवं जिनेंद्र जैन पीएस परिवार द्वारा शांतिधारा का पाठ कराया। अभिषेक, शांतिधारा पाठ, महा आरती एवं पूजन में समाज के सभी प्रबुद्धजनों ने भाग लिया।
पंडित उदयचंद शास्त्री ने उत्तम त्याग को आत्मसंतुष्टि ओर संतोष का मार्ग बताते हुए कहाकि त्याग इंसान को महान बनाता है ओर ये संस्कार अपने साथ अपने बच्चों में भी डालने होंगे। सांसारिक भौतिक वस्तुओं का त्याग नहीं बल्कि उनकी आसक्ति को छोड़ने में है। अंहकार, लोभ – लालच, मोह, क्रोध का त्याग ही उत्तम त्याग है।जिससे आत्मा शुद्ध होकर विशाल हो जाती है। अति आवश्यकता एवं अधिक धन संचय का लोभ -लालच कम होते ही आपसी प्रतिस्पर्धा खत्म होकर परस्पर सहयोग और प्रेम बढ़ता है। हमें आत्मिक संतोष ओर शांति मिलती है जो ईश्वर को पाने का मार्ग प्रशक्त करती है।
इसके अतिरिक्त संध्या को बड़ा सकल दिगंबर जैन मंदिर एवं त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर विद्यासागर नगर हदाईपुर में पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Related Articles

Back to top button