मध्य प्रदेश

सर्व समाज समरसता ध्वज अर्पण कर दिया एकजुटता का संदेश

सामाजिक सदभाव सनातन का मूल – मुकेश बसेड़िया
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
गाडरवारा। विगत दिवस नगर के वरिष्ठ समाजसेवी व नवनियुक्त परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष मुकेश बसेड़िया ने सामाजिक सदभाव व परस्पर प्रेम के लिए साईंखेड़ा स्थित श्री दादाजी धूनी वालो के दरबार में सर्व समाज के साथ सामाजिक समरसता ध्वज चढ़ाकर एकता का संदेश दिया। सर्वप्रथम श्री दादाजी धूनी वालो का सामूहिक पूजन अर्चन कर एक साथ सतरंगी समरसता ध्वज अर्पण किया। इस अवसर पर मुकेश बसेड़िया ने मंच पर पूज्य संत श्री रामदास महाराज का शाल श्री फल से स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नरेश पाठक ने कहा कि मुकेश बसेडिया सेवा का भाव लेकर समाजसेवा के क्षेत्र मे बेहतर कार्य करते है। वरिष्ठ समाजसेवी मिनेन्द्र डागा ने अपने उदबोधन में सनातन धर्म, गौ रक्षा एवं संर्वधन की बात रखी। कार्यक्रम में मातृ शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए जिला पंचायत सदस्य रिचा विश्वनाथ स्थापक ने कहा कि सनातन धर्म की गतिविधियों मे सभी की भागीदारी होना चाहिए। युवा नेता मनीष राय ने कहा कि सभी के हित की भावना को लेकर किया कार्य श्रेष्ठ होता है। पं आनंद पलिया ने कहा कि सर्व समाज को एक साथ मिलकर सनातन धर्म को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम मे नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन अग्रवाल ने संपूर्ण नगर की तरफ से व अन्य विभिन्न संगठनों ने शाल श्रीफल भेंटकर मुकेश बसेडिया का सम्मान किया।
इस कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता भगत दास महंत, पं गौरीशंकर खेमरिया, मनीष राय, पं राजेन्द्र राजौरिया, जनपद सदस्य प्रतिनिधि पं संजय शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य धनंजय पटेल, धर्मेन्द्र गुड्डा राय साहब, सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप ढिमोले ने भी संबोधित किया।
मुकेश बसेड़िया ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे जीवन के 24 वर्ष मां विजयासन, श्री दादाजी धूनी वालो की पूजन के साथ असहाय, निराश्रित गरीबो की सेवा तथा बेटियो की शिक्षा में व्यतीत हुआ
उक्त आयोजन संत श्री के साथ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्व समाज के वरिष्ठ जन, सभी वर्गों के सभी दलों व सभी सामाजिक संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारीगण व जनता जनार्दन ने एक साथ मिलकर ध्वज चढ़ाया जो एकता व सामाजिक सदभाव की मिसाल है। कार्यक्रम का मंच संचालन पँ प्रफुल्ल दीक्षित एवं कार्यक्रम का संयोजन समाजसेवी व नगर साईंखेड़ा के पार्षद राजेश राय ने किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में पं सुरेंद्र बोहरे, पं अरविंद बोहरे, पं राजेन्द्र बसेड़िया , पं ओमप्रकाश दुबे, पं गोविंद तिवारी, सर्व ब्राहाण महासभा के पूर्व अध्यक्ष पं भानु दीक्षित, पं अनुराग शर्मा, वर्तमान अध्यक्ष पं राजेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष पं राकेश खेमरिया, पं आशीष तिवारी, पं नवीन बसेड़िया, पं अजयशंकर तिवारी, पं निशांत बसेड़िया, पं सुधीर बोहरे, पं प्रतीक बोहरे, पं अनुराग भार्गव, पं आनंद तिवारी पं भारत भूषण तिवारी, पं पवन राजौरिया, पं मनोज शर्मा, पं भोलेश्वर बोहरे ,पं प्रवीण व्यास, पं राजेश पचौरी ,पं अमित चौबे, पं संजय शुक्ला, पं अटल बसेड़िया, पं अनुराग अधरुज, पं मोहन बिल्थरिया पत्रकार कमलेश अवधिया तथा सर्व समाज से उप्पू भैया राय, धीरेंद्र श्रीवास्तव, गजेन्द्र चौकसे , अतुल राय, राजू अग्रवाल, गायत्री परिवार से मूलचंद पटेल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मोना तोमर, राम चौकसे, प्रदीप पटेल, निशांत पटेल, सतेंद्र पटेल, गोलू अवधिया, प्रभात चौकसे, प्रभुदयाल चौकसे, वरिष्ठ शिक्षक मधुसूदन पटेल, कमलेश पटेल, मोहनिश रूसिया, विनोद चौकसे, युवा समाजसेवी स्वप्निल सोनी, मंजीत पटेल, सुदामा अग्रवाल, सतेंद्र श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, मनीरज पटेल, भूरा जाटव, अरविंद ठाकुर, मोहन आदि के साथ सभी सामाजिक संगठनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button