मध्य प्रदेश

सिलवानी के पाँच शिक्षक ‘वनमाली शिक्षक सम्मान’ से सम्मानित

सिलवानी। रविन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के तत्वावधान में रविवार को रायसेन के शगुन गार्डन में शिक्षक सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में जिले भर से चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान और नवाचारपूर्ण शिक्षण कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सिलवानी क्षेत्र के पाँच शिक्षकों अजय कुमार चौरसिया, कमलेश अहिरवार, संदीप राजपूत, सतीश कुमार साहू एवं मयंक रघुवंशी को ‘वनमाली शिक्षक सम्मान’ से अलंकृत किया गया। यह सम्मान उनके शिक्षण में नवाचार, विद्यार्थियों के समग्र विकास में योगदान और शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे रहे। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी डी. डी. रजक, विश्वविद्यालय की डिप्टी रजिस्ट्रार सुनीता जौहरी, समन्वयक डॉ. अनिल तिवारी एवं कार्यक्रम संयोजक रामपाल पठारिया विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button