मध्य प्रदेश

कार बाइक दुर्घटना में पिता पुत्र सहित युवती घायल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल, लड़की गंभीर रूप से घायल।
तेज रफ्तार ईको कार चालक ने बाइक पर जा रहे पिता, पुत्र एवं पीछे बैठी एक लड़की को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें लड़की हुई गंभीर रूप से घायल।
ग्राम परसोरा रोड पर एक ईको कार एवं बाइक की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवारों को स्थानीय लोगों ने चार पहिया वाहन की मदद से अस्पताल भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायल हिनोतिया गांव के निवासी है जो बेगमगंज से अपने गांव वापिस जा रहे थे। बाइक सवार घायलों में दिनेश प्रजापति उम्र 20 वर्ष, उसका पिता नन्हेंलाल प्रजापति 55 एवं उनके गांव की एक लड़की अनुराधा गोंड ठाकुर शामिल है जिसके एक पांव में फ्रेक्चर होने से जिला अस्पताल रायसेन रेफर किया है।
पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button