मध्य प्रदेश
बलारपुर में आवारा-पागल कुत्तों का आतंक, आधा दर्जन से ज्यादा बच्चों पर हमला

तीन बच्चों को गंभीर हालत में लाया गया दमोह जिला अस्पताल
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के बलारपुर में कुत्तों के आतंक से मासूम शिकार हो रहे है. जिससे बच्चो के मुंह में और अन्य जगह हमला होने पर इलाज दमोह जिला अस्पताल में चल रहा है। अभी तीन-चार मासूमों को दमोह जिला अस्पताल लाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलराम यादव का 5 वर्षीय पुत्र अंकित निवासी बलारपुर घायल होने पर इलाज के लिए दमोह अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं बलारपुर में राकेश अहिरवार के 5 वर्षीय पुत्र यश को भी कुत्ते ने हमला कर दिया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. साथ ही करण लोधी की तीन वर्षीय पुत्री अराध्या निवासी बल्लारपुर का भी इलाज जिला अस्पतालमें चल रहा है।



