धार्मिक

जगह जगह विराजी मां जगदम्बा की प्रतिमा

उमरियापान में शारदीय नवरात्र पर्व की धूम
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शारदेय नवरात्र पर्व की धूम है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मां जगदम्बा की प्रतिमा की स्थापना की गई । मातारानी के जयकारो और गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु दुर्गा प्रतिमाएं पंडाल तक ले गए। जहां विधि विधान से मातारानी की पूजन अर्चन कर स्थापना की गई। शारदेय नवरात्र पर्व शुरू होते ही उमरियापान सहित ग्रामीण क्षेत्रों का आस्था का केंद्र प्राचीन बड़ी माई मंदिर में सुबह से जल चढ़ाने के लिए महिलाएं, श्रद्धालुओं भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। उमरियापान के प्रचंड स्थानों में खेरमाता मांई, चंडी माता मंदिर, मरही माता, कड़ेरे दिवालें में भी विधि विधान से घट स्थापना कर अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई जो पूरे 9 दिनों तक जलती रहेगी। प्राचीन बड़ी माई मंदिर में दूर-दूर से मातारानी के दरबार में एक झलक पाने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कहते हैं भक्ति भाव से जो भी श्रद्धालु मन्नत मांगते हैं माता रानी भक्तों की मन्नत को पूर्ण करती है। उमरियापान में जगह जगह विराजी मां जगत जननी की प्रतिमाएं बड़ी माई दुर्गा उत्सव समिति, ग्राम पंचायत प्रांगण में स्थापित दुर्गा प्रतिमा, सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति झंडा चौक, न्यू बस स्टैंड दुर्गा उत्सव समिति, सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति कटरा बाजार, चंडी माता मंदिर में विराजी माता महाकाली की भव्य प्रतिमा, नई बस्ती दुर्गा उत्सव समिति, आजाद चौंक दुर्गा उत्सव समिति, मुड़िया पुरवा दुर्गा उत्सव समिति,बरातरे मुहल्ला, कुदवारी मुहल्ला, मां काली दुर्गा उत्सव समिति, चंडी माता दुर्गा उत्सव समिति बर्मन मुहल्ला, दुर्गा उत्सव समिति डोली मुहल्ला, दुर्गा उत्सव समिति नाहर मुहल्ला, दुर्गा उत्सव समिति मचखंडा मुहल्ला सहित पचपेड़ी, बम्हनी,महनेर, छोटी पौड़ी, टोला, पकरिया, बिछिया बरौदा, घुघरा, घुघरी, बरेली आदि स्थित पंडालों में विधि विधान से दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति कटरा बाजार के तत्वाधान में रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने आते हैं वही झंडा चौक में वीडियो प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रतिदिन रामायण दिखाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button