प्रभारी मंत्री नारायणसिंह पवार 26 सितंबर को सिलवानी क्षेत्र में

सिलवानी । मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्य मंत्री एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी रायसेन जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा 26 सितंबर शुक्रवार को सिलवानी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होगे।
जानकारी के अनुसार दोपहर 12:30 बजे सांदीपनी विद्यालय सिलवानी आगमन, रक्तदान शिविर में एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सहभागिता एवं जीएसटी बचत उत्सव में सम्मिलित होंगे।
दोपहर 2 बजे सियरमऊ में स्वच्छता अभियान में सम्मिलित होंगे। 3 बजे सुल्तानगंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
शाम 4 बजे बेगमगंज आगमन होगा एवं नमो वाटिका का शुभारंभ कार्यक्रम, शासकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण एवं किशोरियों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जीएसटी बचत उत्सव में सम्मिलित होंगे एवं स्थानीय व्यापारियों से संवाद करेंगे।



