मध्य प्रदेश

सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही, अधिकारियों ने दिया अंतिम चेतावनी पत्र

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
गाडरवारा। लोक निर्माण विभाग उपसंभाग गाडरवारा ने ठेकेदार एम. श्री नर्मदा कंस्ट्रक्शन कंपनी को सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी चेतावनी जारी की है। विभाग द्वारा जारी पत्र दिनांक 22 सितम्बर 2025 में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि झीकोली गाडरवारा मार्ग स्थित शुगर मिल तुमड़ा से साईखेड़ा मार्ग (लंबाई 5.19 किमी) का कार्य वर्ष 2018-19 के अनुबंध अनुसार 9 दिसम्बर 2028 तक परफॉर्मेंस गारंटी अवधि में है।
विभागीय निरीक्षण में पाया गया कि सीसी सड़क पर दरारें आ गई हैं और कई जगह गड्ढे बन गए हैं। गुणवत्ता संबंधी खामियों को दूर करने के लिए कई बार निर्देश दिए जाने के बावजूद अब तक सुधारात्मक कार्य नहीं किया गया है।
चेतावनी पत्र में कहा गया है कि 7 दिन के भीतर कार्य पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, अन्यथा परफॉर्मेंस गारंटी जब्त करने सहित अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया है।
युवा नेता स्वदेश त्रिवेदी ने बताया कि उन्होंने 2 बार सीएम हेल्पलाइन पर एवं उच्च अधिकारियों को मौखिक और लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। यदि समय पर कार्यवाही होती तो आवागमन का रास्ता ठीक हो जाता और लोगों को बड़ी राहत मिलती।
ग्रामीण सुरेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि “बहुत दिनों से संघर्ष कर रहे थे, अब विभाग की चेतावनी के बाद आशा की किरण जगी है।

Related Articles

Back to top button