मध्य प्रदेश
दशहरा मैदान की सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाया
सिलवानी । शनिवार को नगर के दशहरा मैदान के लिए सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को एसडीएम हर्षल चौधरी द्वारा सख्ती के साथ हटाया गया।
नगर परिषद के द्वारा लगातार नगर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ताकि रहवासियों को सुविधा मिल सके। लेकिन कतिपय लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। नगर परिषद के द्वारा अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया गया। नगर परिषद के द्वारा नगर के वार्ड 02 टेकरी मंदिर के दशहरा मैदान पर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। यहां पर सडक का निर्माण कार्य किया जाना है, लेकिन इस निर्माण कार्य में महेश कुमार नामक व्यक्ति के द्वारा सरकारी भूमि पर किया गया कब्जा बाधक बन रहा था। इस कब्जे को एसडीएम हर्षल चौधरी के निर्देशन में नगर परिषद के अमले द्वारा द्वारा सख्ती के साथ हटाया गया।



