जैन धर्मालंबियों ने मनाया क्षमावाणी कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सकल दिगंबर जैन समाज हदाईपुर समिति द्वारा जैन समाज अध्यक्ष अशोक जैन के नेतृत्व में नसिया जी में क्षमा वाणी का कार्यक्रम आयोजित किया ।
जिसमें 108 मुनि मार्दव सागर जी, 108 मुनि सहजानंद सागर जी के सानिध्य में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित मंगलाचरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम का संचालन अमित जैन एवं विमल जैन ने किया और जैन समाज अध्यक्ष अशोक जैन मंडी द्वारा कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
अतिथियों में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पार्षद अजय जाट, हिंदु उत्सव समिति अध्यक्ष सचिन नेमा, कमल साहू, अजय जैन (अज्जू ), व्यापारी संघ अध्यक्ष राकेश जैन इत्यादि का जैन समाज द्वारा माला श्रीफल शाल से सम्मान किया।
महाराज श्री द्वारा मंगलवाणी प्रवचन में क्षमावाणी का महत्व बताते हुए कहाकि क्षमा सर्वोत्तम ओर सबसे बड़ा धर्म है। जो क्षमा का भाव रखता है और घमंड , गुस्सा , मोह माया और शत्रुता त्याग कर क्षमा कर दे वो ही महावीर है। अपने अंदर विन्रमता का भाव रखना चाहिए। तभी जीवन सार्थक होगा।
पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने क्षमावाणी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहाकि क्षमा , संयम, सद्भाव का यह पर्व हम सभी के जीवन में प्रेम शांति और भाईचारे का संदेश लेकर आता है ।क्षमा ही वीरों का आभूषण है।
संदीप लोधी एवं अक्षय सर्राफ ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर रामपाल सिंह ने मुनि 108 मार्दव सागर जी एवं मुनि 108 सहजानंद सागर महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उपस्थित समाजबंधुओं से आत्मीय संवाद किया। समाज अध्यक्ष अशोक जैन मंडी एवं राजकुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।



