धार्मिकमध्य प्रदेश

शिवाजी ग्रुप द्वारा विशेष संगीतमय महाआरती एवं 56 भोग का आयोजन

सिलवानी। शिवाजी ग्रुप नवदुर्गा उत्सव समिति शिवाजी नगर द्वारा नवरात्रि के अष्टमी के पावन अवसर पर मंगलवार की रात्रि में विशेष संगीतमय महाआरती एवं 56 भोग का आयोजन किया गया। तथा शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जिसमें शिवाजी ग्रुप द्वारा काठिया मंदिर से जोत प्रज्ज्वलित करके ढोल बाजों के साथ शिवाजी नगर स्थित झाँकी शिवाजी ग्रुप पर माँ अम्बे की महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात 56 भोग माँ अम्बे को लगाये गये।
प्रारंभ में पं. अभिषेक शास्त्री ने वेद मंत्रों द्वारा श्री हनुमान दरबार काठिया मंदिर में पूजन अर्चना की। तथा पूजन अर्चना बाद जोत प्रज्ज्वलित कर ढोल ताशो के साथ झाँकी स्थल लेकर आए शिवाजी ग्रुप पर माँ अम्बे की संगीतमय महाआरती की गई। एवं 56 भोग माँ अम्बे को लगाये गये। और श्रद्धालुओ का 56 भोग प्रसाद का वितरण किया गया, इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।
दुर्गा पूजा महोत्सव में माता रानी के दरबार में दर्शन के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शाम आरती के समय माता के जयकारों से देवी पंडाल गूंज रहे हैं।
गौरतलब है कि नगर में अधिकांश गलियों में माता रानी के छोटे-बड़े उत्सव पंडाल सजे हुए हैं। सुबह-शाम पंडालों में महिला और पुरुष दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं नगर में रोजाना शाम आरती के बाद धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। मां के भक्तों के बीच उत्साह चरम पर है।

Related Articles

Back to top button