मध्य प्रदेश

पथ संचलन की तैयारियां में हुआ भूमि पूजन

सिलवानी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत सिलवानी नगर में 07 अक्टूबर को पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों की शुरुआत रविवार को भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ हुई। भूमि पूजन कार्यक्रम नगर के न्यू सिविल हॉस्पिटल बरेली रोड परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवकों सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सिलवानी नगर में 7 अक्टूबर मंगलवार को आयोजित पथ संचलन के लिए भूमि पूजन किया गया। बताया गया है कि पथ संचलन 7 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे नगर के न्यू सिविल हॉस्पिटल बरेली रोड परिसर से निकलेगा, जिसमें संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल होंगे। यह आयोजन संघ की शताब्दी वर्ष यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसके माध्यम से समाज में समरसता, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रसारित किया जाएगा। पथ संचलन की सफलता हेतु स्वयंसेवकों द्वारा निरंतर संपर्क, अभ्यास एवं आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। संघ का यह उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक राष्ट्रहित के भाव को पहुंचाया जाए।

Related Articles

Back to top button