स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेसजनो ने अंबेडकर चौक के पास एकत्रित होकर प्रदेश की भाजपा सरकार की लचार स्वास्थ्य व्यवस्था के आये दिन मासूम बच्चो गर्भवती महिलाओ एवं नौजवानो की असमय मौतो को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने आक्रोशित होकर स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला का पुतला फूकते हुए उनके अविलंब स्तीफे की मांग की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि जहरीली दवा सीरफ से 16 मासूम बच्चे की मौत सरकारी लापरवाही और दवा माफिया की मिली भगत से आज एक अपराध हुआ है इस भयानक घटना ने पूरे प्रदेश को झनझोर दिया है जिनके बच्चो की जान भ्रष्ट सिस्टम और दवाओ ने छीन ली है उन्हें जब तक न्याय नहीं मिलता कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। पूर्व विधायक अजय टंडन पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि सरकार की यह घोर लापरवाही है औपचारिकता के तौर पर डॉक्टर को तो गिरफतार कर लिया किंतु दोनो वह व्यक्ति है जो बल्लभ भवन में बैठकर इस तरह की दवाई की सप्लाई का आदेश देते है। संजय चौरयि, सुषमा सिंह, कमला निषाद, राजेश तिवारी, वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, लालचंद राय, परम यादव, प्रदीप पटेल, तिलक सींग, मंजीत यादव, अफजल खान, रोहन पाठक, अजय जाटव, दिनेश रैकवार, बबलू भट्ट, भपेन्द्र आजवानी, मुख्तार जाफरी, मुरसलीम कुरैशी, केके अग्रवाल, डालचंद कुशवाहा ने भी स्वास्थ्य मंत्री के दो दो पुतले फुंककर पुलिस को जमकर छकाया। इस अवसर पर नगर के समस्त पार्षद एवं ग्रामीण कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।



