कप सिरप से बच्चों की मौत का उमरियापान में विरोध, कांग्रेस का कैंडल मार्च

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। छिंदवाड़ा जिले के परासिया में जहरीले कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत पर उमरियापान के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया है। उमरियापान कांग्रेस मंडलम ने गुरुवार शाम 7 बजे नगर के हृदय स्थल झंडा चौक में कैंडल मार्च जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियाँ जलाईं और बच्चों की याद में दो मिनट का मौन रखकर बच्चों की मौत पर दुख व्यक्त किया।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मास्टर शिवकुमार चौरसिया, मौजीलाल पौराणिक, सरपंच अटल ब्यौहार, जमुना प्रसाद तिवारी, मंडलम अध्यक्ष मनोज चौरसिया, सुखदेव चौरसिया, स्वतंत्र चौरसिया, विराट पाण्डेय, शैलेंद्र पौराणिक, वंशरूप चौरसिया, चंद्रिका प्रसाद चौरसिया, सत्तू सोनी, आलम खां, नरेश चौरसिया, सिद्धीक अहमद, धर्मदास चौरसिया, सोनू बर्मन, मथुरा प्रसाद झारिया, रामकिशोर पांडे, बफाती अहमद, हसन, शेख गुलाम, शहीद अहमद, नंदू चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, नगरवासी और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



