एक पत्रकार के साथ स्कूली महिला शिक्षिका द्वारा चप्पल से मारपीट
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जबेरा विधानसभा के नोहटा थानांतर्गत छोटे से गांव चंडी चोपरा से निकलकर इंदौर में ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता की पढ़ाई करके लौटा एक किसान परिवार का बेटा पुष्पेंद्र लोधी। चाहता तो किसी बड़े अखबार चैनल में लाखों का पैकेज लेकर आराम से एयरकंडीशनर रूम में बेठकर जिंदगी जी सकता था लेकिन नही उसे पता है कि मौजूदा दौर में पत्रकारिता का स्तर अखवारों और न्यूज़ चैनलों के मालिकों ने कैसा बना दिया है तभी तो उसने किसी के अंडर में काम न करके स्वतंत्र पत्रकारिता करने का बीड़ा उठाया और चल पड़ा गांव देहात में शिक्षा सुधार किसानों की समस्याओं को आम जन तक पहुंचाने क्या मिला उसे किसने साथ दिया उसका मैं फिर कहता हूं पार्टी लाइन छोड़िए सच और ईमानदार का साथ दीजिए यदि आज सच और ईमानदारी हार जाती है तो कल आपकी बारी है खुलकर सच का साथ दीजिए।
घटना ग्राम पंचायत मंझगुआ के गांव हिनौती आजम की शासकीय प्राथमिक स्कूल ब्लॉक जबेरा जिला दमोह प्राथमिक माध्यमिक शाला हिनौती आजम प्रभारी प्रधानाध्यापक सोना मरावी।
पीड़ित द्वारा नोहटा पुलिस थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की । सिर्फ एनसीआर में मामला संज्ञान में लिया है।



