मध्य प्रदेश

भीषण सड़क हादसा गमी में शामिल होने के बाद घर लौटते समय ऑटो रिक्शा को कार ने मारी टक्कर

ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा
चालक सहित करीब एक दर्जन सवार घायलों को 112 और 108 से लाया गया दमोह जिला अस्पताल
एक की मौत, तीन गंभीर महिला रेफर, बाकी सभी का उपचार जारी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास दमोह-कटनी मार्ग स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक चार पहिया वाहन की टक्कर लगने से ऑटो रिक्शा सवार करीब एक दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, घायलों में एक वृद्ध महिला बतीबाई पति महाराज सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी राजा पटना को डॉक्टर टीम ने चेकअप उपरांत ईसीजी कराकर मृत घोषित कर दिया. इसी क्रम में घायलों में महेंद्र पिता मलखान सिंह उम्र 35 वर्ष, विनीता पति चंदन सिंह उम्र 40 वर्ष, हल्की बाई पति महेंद्र उम्र 35 वर्ष, चंदाबाई पति खेत सिंह उम्र 45 वर्ष, बैनी बाई पति केदार सिंह उम्र 25 वर्ष, ऑटो रिक्शा चालक जगत पिता लुक्खा अहिरवार उम्र 42 वर्ष, चंदाबाई पति मोहन सिंह उम्र करीब 60-65 वर्ष, रचना बाई कमल सिंह 50, इमरतबाई पति दिलीप उम्र 45 वर्ष, दिलीप सिंह 50,बबीता पति गोपाल सिंह उम्र 40 वर्ष, सभी निवासी राजा पटना बताए गए हैं. जो कि राजा पटना से आनू गमी में शामिल होने गए हुए थे। तभी यह लौटते समय हादसे का शिकार हो गए और एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि तीन से चार महिला की हालत गंभीर है. उन्हें डॉक्टर टीम के द्वारा जबलपुर रेफर किया जा रहा है.जैसे ही घटना की जानकारी लगी तो मौके पर एसडीएम आर एल बागरी, सीएसपी एचआर पांडे, तहसीलदार रॉबिन जैन,रघुनंदन चतुर्वेदी, आरआई गौरी शंकर और देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा और जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने पहुंचकर तत्काल घायलों को 112 डायल और 108 से अस्पताल भिजवाया था. जहां आनन-फानन में उनका इलाज सिविल सर्जन डॉक्टर प्रहलाद सिंह पटेल, डॉक्टर उमेश तंतुवाय, डॉक्टर मुकेश जैन, डॉक्टर पीयूष निमाड़े, डॉक्टर वीरेंद्र सिंह, डॉ चक्रेश चौधरी, डॉक्टर ऊर्जा झरिया, डॉक्टर सौरभ मिश्रा, मनीष संगतानी, डॉक्टर एनके पटेल, सुरेंद्र सिंह राजपूत, चंद्रपाल और भी समस्त नर्स ऑफिसर के अलावा पूरी टीम यहां इलाज और भर्ती कराने में सहयोग कर रही है।

Related Articles

Back to top button