श्मशान घाट पेवर ब्लॉक निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग, अधिकारी मौन
छिरकोना ग्राम पंचायत का मामला
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । दमोह जिले के जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत छिरकोना में विकास कार्यों के नाम पर खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि श्मशान घाट पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य, पांचवें वित्त राशि की लागत ₹6.50 लाख रुपए है गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।
श्मशान घाट निर्माण कार्य में नदी की घटिया रेत बजरा, घटिया सीमेंट और कमजोर पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच और सचिव की मिली भगत से सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी घर बैठे बिल पास कर देते निर्माण कार्य निर्माण कार्य स्थल तक नहीं जाते है।
श्मशान घाट की भूमि के चारों और पहले से मौजूद पत्थर की दीवार को ही थोड़ा ऊपर उठाकर नवीन निर्माण कार्य के रूप में दर्शाया जा रहा है।
श्मशान घाट की और पहले से दीवारें थीं, वहाँ सिर्फ एक या दो पत्थर ऊपर रख दिए गए हैं और फर्जी बिल तैयार कर सरकारी राशि निकाल ली गई है।
ग्रामीण इनका कहना प्रहलाद रेकवार, किशन यादव बताया कि नदी की घटिया रेत बजरा अन्य घटिया सामग्री कई कार्यों में उपयोग की जा रही है, जिससे निर्माण की मजबूती और गुणवत्ता दोनों पर सवाल उठ खड़े हो गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि वे बार बार इस विषय में अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, परंतु कोई निरीक्षण या कार्रवाई नहीं की गई।जनपद अधिकारी कागज़ों में जांच दिखाकर मामला दबा देते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचार लगातार जारी है। ग्रामीणों द्वारा मांग की गई निरपक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें। ग्राम पंचायत सचिव चतुर सिंह का कहना है कि हम कल सही रेत डलवाकर कर निर्माण कार्य कराएंगे।



